21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG ELECTION 2018 : तीन बैठक, 40 सीटें बड़ी मुश्किल से फायनल, 32 पर फिर अटकी कांग्रेस

फाइनल लिस्ट तैयार नहीं हो पाई है।

2 min read
Google source verification
cg election 2018

CG ELECTION 2018 : तीन बैठक, 40 सीटें बड़ी मुश्किल से फायनल, 32 पर फिर अटकी कांग्रेस

बिलासपुर. कांग्रेस अब शनिवार को अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगी। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में नामों पर पूरी सहमति नहीं बन पायी है। 40 नामों पर सहमति बन गयी है, उन नामों की सूची कल जारी की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करीब तीन घंटे चली। वहीं 32 सीटों पर नामों को लेकर पेंच फंसा है उसे शनिवार को शार्ट आउट कर लिया जाएगा। छग की 90 सीटों के लिए आज तीसरी बार सीईसी की बैठक आयोजित की गई थी फिर भी सभी सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के 40 नामों पर सहमति बन गयी है, कल उन नामों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। ये वो नाम हैं, जिन पर सिंगल नाम थे और पहले से ही तय थे कि उन नामों पर किसी तरह का गतिरोध नहीं होगा। लेकिन जिन नामों पर पैनल बने हुए थे, वो शार्ट लिस्ट तो हुआ है, लेकिन फाइनल लिस्ट तैयार नहीं हो पाई है।

माना जा रहा है कि कल जो सूची जारी होगी, उनमें तमाम बड़े नेताओं के नाम होंगे। भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, मोहम्मद अकबर सहित 40 निर्विवाद सीटों का ऐलान कर दिया जायेगा। सीईसी की तीन घंटे तक चली बैठक में छग की केवल 40 सीटें क्लीयर हो पाई हैं। 32 सीटों पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है।

इन सीटों के लिए जो नाम सामने आए हैं उसमें अभी भी सहमति नहीं बन पाई है। 32 सीटों को शार्ट आउट कर सूची जारी करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव समिति में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई है। तीन बैठक के बाद भी छग 40 सीटों पर चर्चा ही कर पाई है वहीं मध्यप्रदेश ने 150 सीटें फायनल कर ली हैं। 31 अक्टूबर को फिर सीईसी की बैठक होगी, जिसमें बाकी बचे नामों पर फैसला लिया जायेगा।