मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि पहल यात्रियों की सुरक्षा और सेवा में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वॉकी-टॉकी उपकरणों से हम आपसी संवाद और सहयोग को मजबूत करेंगे, जिससे ट्रेनों में यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिल सकेगा। यह पहल उन नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी सहायक होगी ,जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता, जैसे कि भनवारटंक घाट सेक्शन और दघोरा-जामगा। इन क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति में टीटीई स्टाफ आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता प्रदान कर सकेंगे।