
पिता ने कहा मेरी बेटी की हत्या कर लटकाया फांसी में, गांव के युवक पर लगाया आरोप
बिलासपुर . 23 अप्रैल की सुबह फंदे पर सोनम पटेल पिता नर्मदा पटेल की लाश गुत्थी एक बार फिर से उलझ गई है। गांव की महिला पंच ने दावा किया है कि युवती गांव के ही एक युवक के साथ रात में घर जाने निकली थी। सुबह उसकी लाश मिली है। महिला द्वारा पुष्टि करने पर पिता ने युवक पर हत्या करने व साक्ष्य झुपाने का आरोप लगाया है । पिता ने मामले में उच्चस्तरीय जांच की व आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बेलगहना चौकी क्षेत्र स्थित रतखंडी निवासी सोनम पटेल पिता नर्मदा पटेल (20) का शव 23 अप्रैल की सुबह लोगो को जंगल की तरफ फंदे में झूलता मिला था। युवती के दोनों पैर जमीन में टिके होने के कारण परिजन व ग्रामीणों ने उस दौरान भी हत्या की आशंका जाहिर की थी। क्योकी सोनम की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, इस कारण वह कही आना जाना नहीं करती थी लेकिन 22 अप्रैल को गांव में हो रही शादी में जाने वह सहेली के साथ निकली थी।
सहेली का कहना था कि वह आघे रास्ते में ही तबीयत ठीक न होने की बात कह उसे शादी वाले घर भेज खुद घर जाने की बात कह लौट गई थी। गांव की महिला पंच हरबाई पटेल का कहना है कि रात दस बजे गांव के सुनील नायक ने फोन पर बताया कि सोनम उसके साथ है। उसने युवती को समझाकर ले जाने की बात कही। इस पर गांव की पंच ने युवक को सोनम को घर तक छोडऩे के लिए कहा। इसके बाद महिला पंच ने नर्मदा के घर जाकर सोनम के संबंध में बताया। साथ ही सोनम की मां सुखमनिया के साथ युवक के बताए जगह पर गई। वहां पर सोनम व युवक परिजनों को नहीं मिले । इस पर सोनम की मां व महिला पंच वापस घर लौट गए थे।
शुक्रवार की सुबह युवती की लाश फांसी पर झूलती मिली थी। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया था। 29 अप्रैल को महिला पंच हरबाई पटेल द्वारा युवक के साथ रात में होने की पुष्टि होने पर पीड़ित परिवार ने युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है वही मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
Published on:
30 Apr 2021 12:21 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
