
बहु की अश्लील वीडियो देख ससुराल को नहीं हुआ यकीन, पूछा - ये तुम हो, फिर जो हुआ..
रायपुर/बिलासपुर. प्यार में Boyfriend को शादी के लिए मना करना Girlfriend को भारी पड़ गया। बदला लेने युवती की शादी होने के बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल (Viral Video) कर दिया। इस दौरान ससुराल वालों के WhatsApp पर बहु की अश्लील वीडियो (Obscene Video) को देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। वीडियो दिखाकर जब पति ने सवाल किया तो महिला के पैरो तले जमीन ही खिसक गई। उसने अपने साथ हुए गंदी वारदात (Rape With Woman) की आपबीती पति को बताई।
Chhattisgarh Crime : घरवालों से झगड़ा करके रहने लगी BF के साथ, कुछ ही दिनों में भर गया उसका मन और....
मामला बिलासपुर के सिविल लाइन पुलिस थाना की है। यहां रहने वाली एक युवती का पिछले कुछ वर्षों से सीएमडी चौक स्थित कृष्णा बुक डिपो के संचालक राजू कुमावत से प्रेम प्रसंग था। राजू ने प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।
प्रेमिका ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकराकर परिजनों की मर्जी से कोरबा में रहने वाले एक युवक से एक वर्ष पूर्व विवाह कर लिया था। प्रेमिका के दूसरे व्यक्ति से शादी कर लेने से राजू गुस्सा गया और उसने प्रेम संबंध के दौरान मोबाइल पर युवती के बनाए गए अश्लील वीडियो को फेसबुक और युवती के ससुराल के रिश्तेदारों के वाट्सएप नंबरों भेज दिया।
युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसके ससुराल में हड़कंप मच गया। पीडि़ता गुरुवार रात सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस (Chhattisgarh Police) ने आरोपी के खिलाफ धारा 509( ई) व 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज (Crime) किया। आरोपी को पकडऩे पुलिस ने उसकी दुकान और मकान में दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
15 Jun 2019, 6:43 PM IST
Published on:
15 Jun 2019, 6:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.