
बिलासपुर. एक महिला ने अपने घर के शौचालय में जाकर खुद को आग लगा लिया। जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तो धुआं घर के शौचालय से आ रहा था। लोगों ने जब दरवाजा खोला तो महिला आग का गोला बन चुकी थी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जरहागांव थाने के ग्राम तेलिया पुरान के रहने वाले अश्वनी कश्यप रोज की तरह सुबह अपने काम पर चला गया। उसकी पत्नी ने अपने बच्चों को भोजन परोसा और खुद शौचालय चली गयी। बहुत देर बाद भी जब वह बाहर नहीं आयी तो उसने आस-पास के लोगों को बताया।
लोग जब महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की बाथरूम से धुआं निकल रहा है। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ तो महिला बुरी तरह से जल रही थी। लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाया लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
पति अश्वनी कश्यप ने घटना की जानकारी जरहागांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव का पंचनामा किया और पाया कि लाश के आस-पास मिट्टी तेल था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।
Published on:
04 Nov 2019 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
