6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिलीज से पहले इन लोगों ने देखी ‘2.0’, कहा बाहुबली को भी मात देगी ये फिल्म

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ये ऐसी पहली फिल्म है जिसे इतनी बड़ी लागत में बनाया गया है। फिल्म रिलीज से पहले कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स और एक्जिबीटर्स को दिखाया गया।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 25, 2018

2 point 0 pre release movie review people say it will be a blockbuster

2 point 0 pre release movie review people say it will be a blockbuster

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म '2.0' बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी। खास बात ये है कि फिल्म अभी से जबरदस्त कमाई कर रही है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी की '2.0' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म ने अभी से 100 करोड़ का आकड़ा पार कर दिया है। ये फिल्म 550 करोड़ के बजट में बनी है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ये ऐसी पहली फिल्म है जिसे इतनी बड़ी लागत में बनाया गया है।

आपको बता दें फिल्म रिलीज से पहले कुछ डिस्ट्रिब्यूटर्स और एक्जिबीटर्स को दिखाया गया। और फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है। जिन लोगों ने फिल्म को देखा है वे इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सभी ने ट्विटर के जरिए फिल्म के रिव्यू दिए हैं। तो आइए जानते हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स का फिल्म को लेकर क्या कहना है...

इसके अलावा बता दें फिल्म '2.0' में सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा है। खबरों की मानें तो फिल्म में कुछ शब्दों को म्यूट करने और कुछ शब्दों को रिप्लेस करने को कहा गया है। अब फिल्म में सात बदलाव किये गये हैं। फिल्म में युनिसेल शब्द को रिप्लेस करवाया गया है।

वहीं फिल्म में उस विजुअल को भी ब्लर किया गया है। इस सीन में मोबाइल फोन को पेट से निकलते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा संवादों में भी बदलाव हुए हैं। सेंसर ने सर्टिफिकेट देने से पहले ये सारे बदलाव करवाए हैं। फिल्म का रनिंग टाइम दो घंटे 28 मिनट रखा गया है। ये फिल्म निर्देशक शंकर द्वारा बनाई गई सबसे छोटी फिल्मों में से एक है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग