scriptइन 5 भारतीय कलाकारों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर किया है देश का नाम रोशन, देखें लिस्ट | A. R. Rahman to Gulzar, 5 Indians Who Won the Oscar Awards | Patrika News

इन 5 भारतीय कलाकारों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर किया है देश का नाम रोशन, देखें लिस्ट

Published: Mar 28, 2022 07:10:21 am

Submitted by:

Archana Keshri

सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवार्ड ऑस्कर जो दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। सिनेमा से जुड़े लगभग सभी कलाकार इस अवार्ड को जीतने की चाहते रखते हैं। भारत के लोगों के लिए कई बार ऐसे ख़ुशी पल देखने को मिले हैं जब किसी भारतीय ने ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया है।

इन 5 भारतीय कलाकारों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर किया है देश का नाम रोशन, देखें लिस्ट

इन 5 भारतीय कलाकारों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत कर किया है देश का नाम रोशन, देखें लिस्ट

दुनिया में वैसे तो सिनेमा के क्षेत्र में सैकड़ों पुरस्‍कार दिये जाते हैं। लेकिन ऑस्‍कर को मनोरंजन के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्‍व का सबसे बड़ा पुरस्‍कार माना जाता है। इसे हम अकादमी पुरस्‍कारों के नाम से भी जानते हैं। हालांकि 91 साल के इतिहास में अब तक किसी भी भारतीय फिल्‍म को ऑस्‍कर नहीं मिल सका है। कुछ ऐसे भारतीय कलाकार जरूर रहे हैं, जिन्‍होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अकादमी पुरस्‍कार प्राप्‍त कर देश को गौरवान्वित करने का मौका दिया है। तो आइए एक नजर डालते हैं भारतीय ऑस्कर विजेताओं पर…
भारत में अबतक सिर्फ पांच भारतीयों को ही ऑस्कर अवार्ड से मिला है। यहां आज हम उन पांच कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऑस्कर जीत भारत का नाम रोशन किया।
bhanu_athaiya.jpg

1. भानु अथैया


भारत में प्रथम ऑस्कर पुरस्कार विजेता भानु अथैया थे जिन्होंने फिल्म ‘गांधी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का पुरस्कार जीता था। भानु अथैया 1983 की फिल्म का हिस्सा थीं, जिसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार सहित पांच अन्य ऑस्कर जीते।

satyajit_ray.jpg

2. सत्यजीत रे


साल 1991 में देश के दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट’ का ऑस्कर अवार्ड मिला था। हालांकि इस अवार्ड को लेने के लिए वह ऑस्कर सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए थे। बाद इस अवार्ड को उनके पास कोलकाता भिजवाया गया था। ये अवार्ड उन्हें सिनेमा अमुल्य योगदान देने के लिए मिला।

resul_pookutty.jpg

3. रेसुल पोकुट्टी


फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के लिए ही रेसुल पोक्कुट्टी को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। उन्हें यह पुरस्कार ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग’ कैटेगरी में दिया गया था। फिल्म ने तीन ऑस्कर अवार्ड जीते। इस फिल्म में देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, इरफान खान, अनिल कपूर, महेश मांजरेकर और सौरभ शुक्ला जैसे बेहतरीन एक्टर्स थे।

a_r_rahman.jpg

4. ऐ. आर. रहमान


ऐ. आर. रहमान ने साल 2009 में ऑस्कर जीता था। प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार को फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर के लिए दो ऑस्कर आवार्ड एक साथ मिल थे। इस फिल्म में ऐ आर रहमान ने “जय हो” गाना गाया था।

gulzar.jpg

5. गुलजार


साल 2009 में दो भारतीयों को ऑस्कर अवार्ड मिला था। ऐ आर रहमान के बाद भारतीय प्रसिद्ध शायर, फ़िल्म निर्देशक, संगीतकार और लेखक गुलजार को “स्लम डॉग मिलिनियर” के गाने “जय हो” के लिरिक्स के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था।

यह भी पढ़ें

Oscar 2022: 94वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुईं थी ये फिल्में, जानिए कौन बना Winner

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो