29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टर Arjun Kapoor की कोरोनावायरस रिपोर्ट आई नेगेटिव, गर्लफ्रेंड मलाइका भी हो चुकी हैं संक्रमण से ग्रस्त

अभिनेता Arjun Kapoor की कोरोनावायरस रिपोर्ट आई नेगेटिव सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी गर्लफ्रेंड Malaika Arora भी पाईं गई थी वायरस से ग्रस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 8 Oct 2020, 6:39 AM IST

Actor Arjun Kapoor Coronavirus Report Is Negative

Actor Arjun Kapoor Coronavirus Report Is Negative

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कुछ समय पहले कोरोनावायरस के संक्रमण से ग्रस्त हो गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उनकी लेटेस्ट कोविड-19 की रिपोर्ट की जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने अपने स्वस्थ्य के बारें अपने फैंस को अपडेट किया है। जिसे सुन उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

View this post on Instagram

🙏

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

एक्टर अर्जुन कपूर ने पोस्ट में लिखते हैं कि उन्हें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि उनकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही फिर से काम पर लौटने के लिए एक्साइटेड हैं। वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं पोस्ट के माध्यम से अर्जुन ने अपने प्रशंसकों को उनकी शुभकामनाओं और सकारात्मकता के लिए सभी का धन्यवाद कहा। यही पोस्ट में अभिनेता ने लोगों को कोरोनावायरस से जागरूक भी किया। उन्होंने फैंस को बताया कि यह वायरस खतरनाक है। वह सभी से अनुरोध करते हैं कि इस गंभीरता से लें।

यह एक ऐसा वायरस से है जो कई लोगों को एक साथ प्रभावित करता है। फिर चाहे उसमें बूढे़ें लोग या फिर युवा। हर समय मास्क पहनें रखें। बीएमसी और सबके समर्थन के लिए धन्यवाद और उन सभी कोरोना वारियर्स को एक बड़ा सलान जो इस बुरे दौर में लोगों की देखभाल कर अपनी जान को मुसीबत में डाले हुए हैं। सभी इस बात के लिए ऋणी रहेंगें। एक्टर अर्जुन कपूर का यह पोस्ट पढ़ उनके दोस्त और फैंस उन्हें ठीक होने की शुभकामना दी। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी उनके पोस्ट को लाइक किया।

आपको बता दें सबसे अभिनेता की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। जिसके कुछ समय बाद अर्जुन की भी संक्रमण से ग्रस्त होने की बात सामने आई थीं। खैरियत की बात यह है कि दोनों ही पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और अपने-अपने काम पर लौटने की तैयारियों में जुट गए हैं। मलाइका एक बार से बेस्ट डांसर के शो को जज करती हुई दिखाई देने वाली हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग