
rajpal
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने वाले एक्टर राजपाल यादव के लिए बड़ी मुसीबत सामने आई है। राजपाल को 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल को उनकी कंपनी और पत्नी समेत चेक बाउंस से जुड़े सात मामलों में दोषी करार दिया है। शिकायतकर्ता के वकील एस. के. शर्मा ने बताया कि सजा का ऐलान 23 अप्रेल को होगा।
OMG : कपिल शर्मा का 'फैमिली ड्रामा' बंद, इसकी जगह भारती ला रही हैं नया शो
फिल्म बनाने के लिए पैसे लिए थे उधार:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से 5 करोड़ रुपए उधार लिए थे। ये पैसे उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए लिये थे। फिल्म रिलीज भी हो गई, लेकिन राजपाल यादव ने उधारी की रकम वापस नहीं की। कई बार पैसे मांगने के बाद भी जब राजपाल ने पैसे वापस नहीं किए। इसके बाद राजपाल को कई समन भी भेजे गए। इसके बावजूद वह कोर्ट नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं उनके वकील ने कोर्ट में गलत हलफनामा भी दिया। इस पूरे मामले पर अदालत काफी नाराज थी।
श्रीदेवी की फिल्मों के इस डायरेक्टर ने की थी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश
पहले भी जेल जा चुके हैं राजपाल:
बता दें इससे पहले राजपाल इसी मामले में जेल जा चुके हैं। उन्हें साल 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। सलमान के बाद अब राजपाल जेल जाने को लेकर सुर्खियों में हैं।
Published on:
14 Apr 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
