दरअसल, अमिताभ बच्चन से मीडिया इंटरेक्शन हुआ था। इस दौरान एक रिपोर्टर ने अमिताभ से पूछा था कि आपने रेखा के साथ बहुत सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं, ऐसे में बहुत सारे फैंस चाहते हैं कि आप और रेखा एक साथ फिल्मों में आएं। तो क्या भविष्य में ये जोड़ी साथ दिख सकती है। क्या लोगों का ये सपना सच हो सकता है। अमिताभ बच्चन ने इस सवाल का बात का जवाब देते हुए कहा था कि “कोई कहानी अगर लाएगा, मुझे अच्छी लगी तो क्यों नहीं काम करेंगे।