27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्णा राज के निधन पर बिग बी ने कही ये बड़ी बात, कहा-नई दुल्हनों को ये सिखाती थीं कृष्णा

कृष्णा राज के निधन पर बिग बी ने कही ये बड़ी बात, कहा-नई दुल्हनों को ये सिखाती थीं कृष्णा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 3 Oct 2018, 8:20 AM IST

amitabh bachchan tribute to krishna raj kapoor said in his blog

राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का इस सोमवार को निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल में कृष्णा राजकपूर के निधन पर अपना शोक प्रकट किया।  

amitabh bachchan tribute to krishna raj kapoor said in his blog

एक्टर का मानना है कि कपूर खानदान को एकजुट रखने में कृष्णा का बहुत बड़ा हाथ रहा है।  

amitabh bachchan tribute to krishna raj kapoor said in his blog

अमिताभ ने सोमवार रात अपने ब्लॉग पर लिखा, कृष्णा राजकपूर, परिवार की बड़ी सदस्य, गरिमा का प्रतीक और सबके प्रति प्रेम व चिंतन का भाव रखने वाली, ने मशहूर हस्तियों वाले इतने बड़े परिवार को एकजुट बनाए रखा।  

amitabh bachchan tribute to krishna raj kapoor said in his blog

अमिताभ ने कृष्णा द्वारा होने वाली दुल्हनों को दिए जाने वाले संदेश का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कृष्णा नई नवेली दुल्हनों से कहती थीं कि, जब पति के घर बहू बन कर जाना, तो ये सोच लेना कि तुम कैंची लेकर जाना चाहती हो या बुनिया के औजार।  

amitabh bachchan tribute to krishna raj kapoor said in his blog

अमिताभ ने उनके इस संदेश को स्पष्ट करते हुए लिखा कि कैंची का अर्थ नए घर में रिश्तों को काट देने से था जबकि बुनिया का अर्थ परिवार को एक साथ बुनने से था।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन