
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding
Anant- Radhika Wedding: बेटे की शादी में जो सबसे ज्यादा परेशान रहता है वह मां होती है। यह चीज अनंत अंबानी की शादी में भी दिखाई दी। नीता अंबानी बेटे की शादी में काफी खुश दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक चीज ले रखी थी। जिसे पहले तो फैंस समझे नहीं, पर बाद में जब लोगों को पता चला तो वह काफी खुश हुए। हर कोई इसे मां का प्यार बता रहा है।
अनंत अंबानी ने जब कार से वेडिंग वेन्यू पर एंट्री ली तो नीता अंबानी ने हाथ में एक गणेश जी की प्रतिमा ले रखी थी। उसमें मूर्ति के अलावा स्वास्तिक और एक दीया भी रखा था। इसी को हाथ में लेकर नीता ने बेटे का स्वागत किया। उस गणेश प्रतिमा को 'रमन दिवो' कहते हैं। यह एक तरह की रस्म होती है, जो उन्होंने निभाई। इस रस्म के लिए कहा जाता है कि इससे दूल्हे को नजर नहीं लगती और शादी किसी भी विघ्न आए संपन्न होती है। यानी नीता ने बेटे अनंत को बुरी नजर से छुपाने के लिए और शादी को अच्छे से करने के लिए ये रस्म निभाई।
वहीं, बहन ईशा अंबानी के हाथ में एक कलश दिखा जिसे लूण कहते हैं। इस कलश में ऐसी चीजें डाली जाती हैं। जिससे इसे हिलाने पर झुनझुन जैसी आवाज आती है। कलश को दूल्हे के साथ चलते वक्स बहन उसे बीच-बीच में बजाती हैं। ऐसा करने से माना जाता है कि इसकी आवाज से हर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
Published on:
13 Jul 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
