नई दिल्लीPublished: Jan 24, 2021 05:19:42 pm
Neha Gupta
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनन्या की न्यू ईयर की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचाया था। वो ईशान खट्टर के साथ नया साल मनाने मालदीव पहुंची थीं। अब एक बार फिर अनन्या ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल अनन्या ने कॉकरोच के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। कॉकरोच (Cockroach) भला किसे पसंद हो सकता है लेकिन अनन्या इसे हाथ में पकड़कर खाने की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसे देखकर फैंस कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।