29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Anup jalota: 30 साल की जसलीन के साथ बिग बॉस में पहुंचे थे अनूप जलोटा, आज हुए 67 साल…..

Anup jalota: 30 साल की जसलीन के साथ बिग बॉस में पहुंचे थे अनूप जलोटा, आज हुए 67 साल.....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jul 2020, 9:46 AM IST

अनूप जलोटा

अनूप जलोटा

भजन सम्राट अनूप जलोटा 29 जुलाई को अपना 67 वा जन्मदिन उत्साह के साथ मना रहे हैं। उनके कई भजन आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं। नैनीताल में जन्मे इस भजन गायक ने बिग बॉस 12 में अपने से काफी कम उम्र की लड़की जसलीन के साथ पहुंच कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी को देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, रंग दे चुनरिया, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम बोलो राम राम सहित अन्य मशहूर भजनों के गायक अनूप जलोटा बिग बॉस के 12 वें सीजन में जसलीन माथारू के साथ पहुंचे थे। उनके शो में एंट्री करते ही जसलीन ने यह बताया कि वह अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड है। तो देश भर के लोगों की नजर इस कपल पर आ टिकी थी, लोग उनकी उम्र के लिहाज से इस कपल के लिए अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे थे। हालांकि शो से बाहर आने के बाद अनूप जलोटा ने क्लियर कर दिया था कि जसलीन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है वह केवल उनसे संगीत सीखती थी और दोनों का रिश्ता मात्र गुरु और शिष्य का है। इसी के साथ जसलीन के पिता ने भी अनूप जलोटा के साथ इस कहानी से पर्दा उठाया था। लेकिन जसलीन यही कहती रही थी कि अनूप जलोटा उनके बॉयफ्रेंड ही है। हालांकि जब जसलीन शो से बाहर हुई तो उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि यह सब शो में फेमस होने के लिए किया था, यह उनकी सोची-समझी रणनीति थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग