scriptअर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज | Arjun Kapoor and Rakul Preet Singh Song Dil Hai Deewana released | Patrika News

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह का गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज

locationमुंबईPublished: Apr 17, 2021 03:57:34 pm

अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नया गाना ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हो गया है। इस गाने को दर्शन रावल और जारा खान ने गाया है। फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

arjun_kapoor_song.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी से सजा नया सॉन्ग ‘दिल है दीवाना’ रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग को दर्शन रावल और जारा खान ने आवाजें दी हैं। संगीत तनिष्क बागची का है। यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कमेंट्स में फैंस अर्जुन की अदाकारी और दर्शन की आवाज की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। अर्जुन और रकुल की रोमांटिक कैमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।

‘धिना धिन धा’
अर्जुन कपूर ने इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा,’इस बॉम्ब का मैं इंतजार कर रहा था और अब ये ब्लॉस्ट होने के लिए तैयार है। दिल दीवाना रिलीज हो गया है।’ गाने में बैकग्राउण्ड म्यूजिक के रूप में अनिल कपूर की मूवी ‘राम लखन’ के सॉन्ग ‘धिना धिन धा’ को भी यूज किया गया है। रकुल ने इस गाने के बारे में कहा था,’अर्जुन और मैं इस गर्मी में टैम्परेचर को बढ़ाने आ रहे हैं। यह पहला गाना है जिसमें हम साथ दिखेंगे।’

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर ने खरीदी 1 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर कार

https://twitter.com/hashtag/DilHaiDeewana?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

‘सरदार एंड ग्रैंडसन’ में दिखेंगे साथ
वर्कफ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह अपकमिंग मूवी ‘सरदार एंड ग्रैंडसन’ में साथ नजर आएंगे। नेट्फिल्क्स की इस मूवी का निर्देशन काशिवे नायर करेंगे। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन, ‘एक विलेन रिटर्न’ और ‘भूत पुलिस’ में भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। हाल ही में अभिनेता परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी दिखाई दिए थे। इस मूवी में अर्जुन और परिणीति के अलावा नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और जयदीप अहलावत के रोल्स थे।

यह भी पढ़ें

टीवी पर साथ में नजर आएंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, पहली बार दिखेगा खूबसूरत बॉन्ड

रकुल की अपकमिंग फिल्में
रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्मों में ‘मे डे’, ‘अटैक’ ‘डॉक्टर जी’ और ‘थैंक गॉड’ शामिल है। रकुल दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आती हैं। रकुल को साउथ इंडिया फिल्मफेयर पुरस्कारों में तीन बार बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया जा चुका है। उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में तेलुगु फिल्मों की बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड 2017 में जीता था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो