दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ खाना बनाते हुए नजर आने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या वो ऐसा लाइव सेशन के दौरान करने वाले हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ टीवी शो में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरोड़ा पहली बार एक कुकिंग शो में एक दूसरे के लिए खाना बनाते हुए दिखेंगे। दोनों को शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया है और इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। ऐसा पहली बार होगा जब लोग दोनों को टीवी पर एक दूसरे के बारे में बात करते और कपल के तौर पर प्यार जताते हुए देख पाएंगे।