बॉलिवुड में ऐसे कई स्टार किड्स हैं, जिन्होंने अपने लुक को अपनी मेहनत के दम पर बदला है. खास बात ये है कि इन स्टार्स किड्स की पहले की फोटो और अब के लुक्स को देखने के बाद इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि वो पहले ऐसे दिखा करते थे. जैसे, अब निर्देश क बोनी कपूर के के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun kapoor) को ही देख लीजिए. वो इंडस्ट्री में आने से पहले कितने मोटे और गोलू-मोलू हुआ करते थे, लेकिन अब उनकी रंगत ही बदल गई है. ऐसे नें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी 'दंबग' से डेब्यू करने से पहले अपने लुक्स और फिटनेस का काफी काम किया है.