कपिल जैसे ही जिम पहुंचते हैं और गार्ड को आवाज देते हैं, तो देखते हैं वो भी सो रहा होता है. इसके बाद कपिल खुद ही गाड़ी से उतरकर गेट खोलते हैं और कहते हैं 'सारी दुनिया के कुत्ते, चौकीदार, सब सो रहे हैं... बस मुझे और मेरे इन बंदों को छोड़कर'. इसके बाद कपिल जिम में अंदर जाते हैं तो वहां पहले से ही अक्षय वर्कआउट कर रहे होते हैं. अंदर आते ही अक्की, कपिल को भी वर्कआउट करने के लिए बोलते हैं. ये सुनते ही कपिल की हालत खराब हो जाती है. इसके बाद वो मैट पर बैठ जाते हैं, लेकिन वर्कआउट नहीं कर पाते. इसके बाद जब अक्षय उन्हें दूसरी एक्सरसाइज के लिए बोलते हैं और साथ ही अपनी तलवार निकालते हैं तो ये देखकर कपिल शर्मा की हालत खराब हो जाती है.