हरियाणा की क्वीन कहे जाने वाली डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने दमपर अपने फैंस के बीच काफी नाम कमाया है. आज भी उनका कहीं कोई स्टेज शो होता है, तो काफी दूर-दूर से लोग उनका डांस देखने के लिए पहुंचते हैं. सपना चौधरी ने काफी छोटे से ही डांस में अपना करियर बना लिया था, क्योंकि जब वो काफी छोटी तो उनके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद उनके कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई थी. इसके अलावा सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.