28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विक्की कौशल स्टारर Bad Newz ने सोमवार को भी की तगड़ी कमाई, जानें अब तक फिल्म ने किया कितना कलेक्शन

Bad Newz Box Office Collection Day 4: फिल्म 'बैड न्यूज' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Chaube

•

Updated: 23 Jul 2024, 10:23 AM IST

Bad Newz Box Office Collection Day 4

Bad Newz Box Office Collection Day 4: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। आइए डालते हैं नजर इन आंकड़ों पर।

फिल्म 'बैड न्यूज' की चौथे दिन की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट पर नजर डालें तो 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपए की ओपनिंग की है। इससे पहले विक्की कौशल की किसी फिल्म ने इतनी अच्छी ओपनिंग नहीं की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और तीसरे दिन 11.15 करोड़ रुपए की दमदार कमाई की। वहीं, अब 'बैड न्यूज' के चौथे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक 1.17 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ अब फिल्म का कलेक्शन 33.2 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें: 3 दिनों में Bad Newz का बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल, बड़े पर्दे पर हिट हुई विक्की-तृप्ति की जोड़ी

फिल्म 'बैड न्यूज' स्टार कास्ट

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 'बैड न्यूज' को आनंद तिवारी ने डायरेक्ट किया है। ये एक रोमांस-कॉमेडी फिल्म है जिसमें विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में हैं। इनके साथ-साथ नेहा धूपिया, शीबा चड्ढा और फैसल राशिद भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग