30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भजन छोड़ हिप हॉप अवतार में नज़र आए अनुप जलोटा, जसलीन के संग ऐसी फोटो हो रही हैं वायरल

फिल्म के लिए अनुप जलोटा ने लिया हिप हॉप का लुक जसलीन के साथ नज़र आएंगे फिल्म में बताएंगे अपने रिश्ते की सच्चाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 17 Oct 2019, 8:16 AM IST

anup jalota and jasleen

नई दिल्ली। बिग ब़ॉस 12 के बाद भजन सम्राट अनुप जलोटा और जसलीन की जोड़ी फिर से सुर्खियों में आ गई है। जी हां, ये जोड़ी एक फिल्म में जल्द ही नज़र आने वाली है। फिल्म का नाम है 'वो मेरी स्टूड़ेंट हैं'। अनुप और जसलीन का लुक आउट हो चुका है जिसमें अनुप एक हिप-हॉप ड्रेस में और हाथ में बंदूक लिए हैं। वहीं जसलीन भी बोल्ड स्टूडेट के अवतार में नज़र आ रही है।

अनुप जलोटा के लुक के बारें में बात करें तो उन्होंने हिप हॉप स्टाइल कैरी किया है। सर पर टोपी, हाथ में बंदूक और गले में चैन अनुप का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले शायद किसी ने अनुप जालोटा को इस अवतार में देखा या फिर सोचा भी होगा।

वहीं एक इंटरव्यू में अनुप ने बताया कि "पिछली दिवाली पर उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री लेकर धमाका किया था और अब अपनी इस फिल्म के साथ धमाका करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने जसलीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि लोगों के मन में मेरे और जसलीन को लेकर जो भी गलत धाराणाएं है वो इस फिल्म से बिल्कुल साफ हो जाएगी"।दिलचस्प बात ये कि इस फिल्म के डायरेक्टर और कोई नहीं बल्कि जसलीन के पिता केसर मथारू हैं। बिग बॉस के दौरान जब ये जोड़ी कपल के रूप में जानी जा रही थी। उस वक्त जसलीन के पिता इस बात से काफी नाराज़ थे। लेकिन जसलीन के पिता ने बताया कि "जब ये दोनों बिग बॉस के घर से बाहर आए तो इन्होंने हमें अपने रिश्तें के बारें बताया कि हमारे बीच कोई गलत रिश्ता ऐसा कुछ नहीं है"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग