17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां बनने वाली है बिपाशा बासु! लेटेस्ट फोटोशूट में दिखा बेबी बंप, फोटोज हुई वायरल

बिपाशा बासु ( Bipasha Basu ) की नई तस्वीरों में दिखा बेबी बंप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीरें

2 min read
Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Mar 13, 2020

 Bipasha Basu baby bump

Bipasha Basu baby bump

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर बिपाशा बासु ( Bipasha Basu ) ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर ( Karna Singh Grover ) संग शादी कर ली थी। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। लेकिन इन दिनों बिपाशा की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसे लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। इंटरनेट पर बिपाशा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे की हमेशा से स्लिम दिखने वाली बिपाशा बासु कुछ अनफिट दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, तस्वीरों को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको बिपाशा बासु काफी मोटी नज़र आएंगी। अब इन तस्वीरों को देख फैंस सोच में पड़ गए हैं कि शायद बिपाशा बासु जल्द ही उन्हें खुशखबरी सुनाने वाली है। यही नहीं बिपाशा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार बधाइंयों से भरे मैसेज भेज रहे हैं साथ ही ये भी जानना चाहते हैं कि क्या ये खबर सच है। बता दें आपको बिपाशा बासु को लगभग बॉलीवुड में 18 साल पूरे हो गए हैं। फिल्मों में आने से पहले बिपाशा एक मॉडल थी। जब उनकी फिल्म 'जिस्म' ( Jism ) आई तो उस फिल्म ने बिपाशा को बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन बना दिया। रातोंरात उनका जादू चला गया।

बता दें पति करण सिंह ग्रोवर से पहले बिपाशा करीबन 9 साल एक्टर जॉन अब्राहम ( John Abraham ) संग रिलेशन में थी। ये कपल बी-टाउन का सबसे फेवरेट कपल मना जाता था। दोनों ने अपने रिश्तें को कभी छुपाया भी नहीं। लेकिन दोनों के रिश्तों में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए। जहां जॉन ने अपने बचपन की दोस्त प्रिया रूंचाल संग शादी कर ली। आज दोनों ही अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं।