भाजपा के पोस्टर वाला किसान कर रहा है प्रदर्शन, Swara Bhasker ने कसा तंज
नई दिल्लीPublished: Dec 24, 2020 10:51:10 am
- भाजपा के पोस्टर वाला किसान कर रहा है प्रदर्शन
- अब स्वरा भास्कर ने भाजपा पर ट्वीट कर कसा तंज
नई दिल्ली: पिछले काफी वक्त से केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार द्वारा बनाए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार अपना विरोध जता रहे हैं। किसानों को फिल्मी सितारों का पूरा समर्थन मिल रहा है। कुछ स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। तो वहीं, दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने किसानों के साथ प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था। अब स्वरा ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है।