बता दें, फिल्म कंगुवा से बॉबी देओल के किरदार उधिरन की पहली झलक सामने आई है। इस फोटो में उनके बाल लंबे, उनकी एक आंख, उनका पूरा लुक काफी डरावना दिख रहा हैं। अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अपनी फिल्म का पोस्टर खुद बॉबी देओल ने शेयर किया है। वहीं, कंगुवा के लीड एक्टर सूर्या ने भी पोस्टर शेयर करते हुए बॉबी देओल को बर्थडे की बधाई दी है।