28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समुद्र के बीचों-बीच पोज देती नजर आईं Katrina Kaif, तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल

एक बार फिर Katrina Kaif ने अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 16 Sep 2020, 1:37 PM IST

Katrina Kaif

Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं लॉकडाउन के दौरान भी कटरीना कैफ अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई थीं। वह अपनी फनी वीडियोज़ शेयर करती रहती थीं। अब एक बार फिर कटरीना कैफ ने अपनी एक हॉट फोटो शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

🌊 💙

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कटरीना कैफ ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में कटरीना कैफ व्हाइट ड्रेस में समुद्र के बीचों-बीच पोज़ देती नजर आ रही हैं। फैंस को कटरीना की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने कैप्शन में समुद्र और ब्लू कलर के दिल वाला इमोजी बनाया है। उनकी इस तस्वीर पर अब तक 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस उनकी इस तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा हॉटी।

बता दें कि कटरीना कैफ की सोशल मीडिया पर करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। ऐसे में एक्ट्रेस जब भी कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो वह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के दबंग सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वहीं कटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। पहले ये फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा।

View this post on Instagram

🌸

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग