scriptBollywood actress Patralekhaa father passed away | बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का निधन | Patrika News

बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के पिता का निधन

Published: Apr 13, 2021 05:39:09 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता का देहान्त हो गया है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी फैंस को दी है। सेलेब्स और फैंस ने एक्ट्रेस के पिता के निधन पर दुख जताया है।

patralekha_father.jpg

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के पिता अजीत पॉल का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट पर बॉलीवुड में उनके दोस्तों और फैंस ने श्रद्धांजलि दी और पत्रलेखा को सांत्वना दी है। एक्ट्रेस के पिता चाहते थे कि वह अकाउंटेंट बनें, लेकिन बेटी की रूचि फिल्मों को करियर बनाने की थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.