दरअसल,कुछ समय पहले ‘थप्पड़’ ( Thappad ) की हीरोइन तापसी ने अपने बालों का रंग पर्पल और नीला करवा लिया था। जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर फ्लॉन्ट भी किया था। उनका कहना था कि वो अपने बालों के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करती ही रहती हैं। लेकिन अब उन्होनें एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने कलर किए लंबें बालों को काट दिया है। इस तस्वीर में आप उनके छोटे बाल देख सकते हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तापसी ने लिखा है-‘ एक्सपेरिमेंट के बाद मेरे बाल ज्यादा समय तक वैसे नहीं रह पाए इसलिए मैंने उन्हें काट दिया। मैंने सुना है कि कुछ लोग अपने बालों की लंबाई को लेकर काफी परेशान रहते हैं लेकिन मुझे लगा ये तो घर की खेती है और मुझे मेरे पजांबी जीन पर पूरी तरह से भरोसा है। इसलिए मैंने इन्हें काट दिया।’