27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिनय ही नहीं पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं बॉलीवुड के ये 6 स्टार्स, डि​ग्रियां जान रह जाएंगे हैरान

'गदर' फेम अमीषा पटेल इकोनॉमिक्‍स में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रह चुकी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 6 Sep 2018, 6:41 PM IST

bollywood celebrities thoese who highly educated

bollywood celebrities thoese who highly educated

बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने खुद को न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में साबित किया है बल्कि वह पढ़ाई में भी अव्वल रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 6 स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाइली एजुकेटेड हैं। तो आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में...

अमिताभ बच्चन:
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से स्‍नातक में शिक्षा पूरी की है। इसे बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस और आर्ट में पढ़ाई की है। यही नहीं उन्हें ऑस्‍ट्रेलिया की क्‍वींसलैंड यूनिवर्सिटी से मानद उपाधि से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

कादर खान:
हर रोल में फिट बैठने वाले अभिनेता कादर खान एक शिक्षक भी हैं। वह सिनेमा में आने से पहले मुंबई के एक सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर रहें हैं। उन्‍होंने इंजीनियरिंग में मास्‍टर की डिग्री हासिल की है। बता दें कि कादर खान ने मुंबई के हंसराज कॉलेज से स्‍नातक किया है। यही नहीं उन्होंने जामिया मिलिया इस्‍लामिया कॉलेज से मास कम्‍युनिकेशन भी किया है।

आर माधवन :
आर माधवन को ग्रेजुएट इन इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स पूरा करने के बाद महाराष्‍ट्र के बेस्‍ट एनसीसी कैडेट में से एक चुना गया था। जिसके बाद माधवन को सात एनसीसी कैडेट्स के साथ इंग्‍लैंड जाने का मौका मिला और वहां सम्‍मान के तौर पर लंदन की शाही सेना के तीनों विंग (जल, थल, वायु) में ट्रेनिंग करने का मौका मिला।

प्रीति जिंटा :
बॉलीवुड बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने शिमला के कॉलेज से बैचलर इन इंग्लिश करने के साथ साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन के बाद क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्‍टर्स की डिग्री ली है।

परिणीति चोपड़ा:
परिणीति अंबाला के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई करने के बाद लंदन चली गईं और इकोनॉमिक्‍स, बिजनेस, फाइनेंस तीन विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

अमीषा पटेल:
'गदर' फेम अमीषा पटेल इकोनॉमिक्‍स में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने बायो जे‍नेटिक इंजीनियरिंग में भी डिग्री ली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग