30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के ऐसे सितारे जिन्होंने अपने ही फैंस के साथ रचाई शादी, जानिए उनके नाम

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सितारें हैं जिन्हें अपने ही फैंस से प्यार हो गया और उन्होंने अपने फैंस से ही शादी कर ली।
less than 1 minute read
Google source verification
Bollywood stars

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारें है जिन्होंने अपने ही फैंस के साथ शादी कर ली। इस लिस्ट में सबसे पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हैं। जिन्होंने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई। राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी के बहुत बड़े फैन है। कुछ मुलाकातों के बाद शिल्पा भी राज के प्यार में दीवानी हो गईं और दोनों ने 22 नवंबर, 2009 में शादी रचा ली। आज दोनों की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप जोड़ियों में शामिल है।

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
बॉलीवुड की दूसरी जोड़ी में धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम है। माधुरी ने भी अपने सबसे बड़े फैन डॉ श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई। श्रीराम माधव नेने अभिनेत्री माधुरी को बेहद पसंद करते थे। दोनों साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए थे।

आमिर खान और किरण राव
आमिर खान की दुनिया दीवानी है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट और किरण राव की पहली मुलाकात फिल्म 'लगान' के दौरान हुई थी। बता दें कि किरण राव, आमिर की मूवी लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। कहा जाता है कि किरण बहुत पहले से आमिर की बड़ी फैन थीं। इन दोनों ने शादी भी रचाई, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग