18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे गए 86 सेकंड के Kissing Scenes

CBFC cuts 86 seconds of kissing scenes in Chand Mera Dil: फिल्म 'चांद मेरा दिल' के 86 सेकंड लंबे किस सीन को लेकर सेंसर बोर्ड (CBFC) ने आपत्ति जताई है। बोर्ड ने इस सीन को अनुचित मानते हुए कई बड़े कट्स करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे गए 96 सेकंड के Kissing

Chand Mera Dil(फोटो सोर्स: IMDb)

CBFC cuts 86 seconds of kissing scenes in Chand Mera Dil: लक्ष्य और अनन्या पांडे की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म अपने म्यूजिक, ट्रेलर और दोनों स्टार्स की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। इसमें खास बात ये है कि फिल्म इंटेंस रोमांस जॉनर की है, जिसे इन दिनों दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड की कैंची का सामना भी करना पड़ा।

लिप-लॉक सीन्स और क्लोज शॉट्स को हटाने की मांग

खबरों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि, सर्टिफिकेट देने से पहले बोर्ड ने मेकर्स से कुछ बदलाव करने को कहा, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव फिल्म में मौजूद लंबे किसिंग सीन्स को लेकर था। बता दें, CBFC ने करीब 86 सेकंड के किसिंग विजुअल्स हटाने के निर्देश दिए। इसमें 10 सेकंड के कुछ क्लोज शॉट्स को बदलने और लगभग 1 मिनट 26 सेकंड के लिप-लॉक सीन्स को हटाने को कहा गया। सेंसर बोर्ड इन बदलावों के बाद ही फिल्म को मंजूरी दी।

फिल्म करीब 2 घंटे 15 मिनट है

इतना ही नहीं, फिल्म में काम कर रहे सभी चाइल्ड आर्टिस्ट्स के लिए कंसेंट लेटर जमा करने की भी मांग की गई और जरूरी बदलाव पूरे होने के बाद मेकर्स को 8 मई को सेंसर सर्टिफिकेट भी सौंप दिया गया है। फिल्म की कुल लंबाई करीब 2 घंटे 15 मिनट बताई जा रही है। 'चांद मेरा दिल' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है।

फिल्म 'चांद मेरा दिल' की एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के दिन यानी 22 मई को शाम 5 बजे से पहले के शो के टिकट कम कीमत पर उपलब्ध होंगे, जबकि शाम के बाद टिकट की कीमत बढ़ जाएगी। बता दें, फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लक्ष्य और अनन्या की जोड़ी की चर्चा हो रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।