19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना पर लगाया आईडिया चुराने का आरोप, नहीं आएगा अगला एपिसोड

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्तन धोते हुए का एक वीडियो शेयर किया था। कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया।
less than 1 minute read
Google source verification
दीपिका पादुकोण ने कैटरीना पर लगाया आईडिया चुराने का आरोप, नहीं आएगा अगला एपिसोड

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना पर लगाया आईडिया चुराने का आरोप, नहीं आएगा अगला एपिसोड

मुंबई।दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ पर अपना आईडिया कॉपी करने का आरोप लगाया है। हंसी-मजाक में लगाया ये आरोप लॉकडाउन के दौरान घर में टाइम पास को लेकर है। दोनों एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर ये बातचीत की है।

असल में हुआ यूं कि कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्तन धोते हुए का एक वीडियो शेयर किया था। कैटरीना कैफ का ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट किया कि कैट ने उनका आइडिया चुरा लिया है, इसलिए वो अपने एपिसोड का अगला वीडियो पोस्ट नहीं करेंगी।

दीपिका ने लिखा, 'माफ कीजिए सीजन 1 का पांचवा एपिसोड कैंसिल हो गया है क्योंकि कैटरीना ने मेरा आइडिया चुरा लिया है।' कैटरीना ने भी इसका जवाब दिया हैै। कैटरीना ने लिखा, 'हाहाहा, इसके राइट्स तुम रूपाली से ले लो, जो कि मेरी सबसे सही सलाहकार है।'

घर बैठी दीपिका अपने दिन का कुछ वक्त फिटनेस में दे रहीं है जो उनके फैंस को प्रेरणा देता है। दीपिका ने "प्रोडक्टिविटी एपिसोड -1" का कैप्शन डालते हुए इस फोटो को शेयर किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग