6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटली से सामने आई DeepVeer की शादी की पहली तस्वीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं।
2 min read
Google source verification
deepika ranveer

deepika ranveer

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अपनी शादी के कारण काफी सुर्खियों में हैं। आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जहां 14 नवंबर को दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की तो वहीं 15 नवंबर को दोनों ने सिंधी तौर-तरीके से शादी रचाई। इस शादी को लेकर खास तौर पर ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए थे कि तस्वीर लीक न हो सके। इस प्रयास में दोनों कामयाब भी रहें। हालांकि सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें जरूर सामने आईं लेकिन इन तस्वीरों में दुल्हा-दुल्हन को साफ तौर पर नहीं देखा जा सकता था। लेकिन अब आधिकारिक तौर पर दोनों की तस्वीर सामने आ चुकी है।

पिछले दो-तीन दिन से मीडिया और फैंस को दीपवीर की शादी की फोटो का इंतजार हो रहा था। 13 से लेकर 15 नवंबर के बीच कई आयोजन हुए लेकिन किसी भी तरह की तस्वीर सामने नहीं आ सकी। अब दीपिका और रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है।

बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की जो तस्वीर शेयर की है उनमें दीपिका ने सब्यसाची डिजाइनर लाल रंग की साड़ी पहनी है जिसके पल्लू पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखा है। साड़ी पर गोटा पत्ती का वर्क किया गया है साथ ही दीपिका ने हाथ में कलीरे पहन रखे हैं। इस ट्रेडिशनल अवतार में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

रणवीर और दीपिका ने पूरी शादी में अपने परिधान में कलर कोर्डिनेशन का पूरा ख्याल रखा। दोनों ने हर एक रस्म में एक दूसरे के साथ मिलते जुलते कलर वाले परिधान ही पहने है। खबरों के अनुसार रणवीर ने अनिल कपूर और गोविंदा के हिट सॉन्ग्स पर डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री ली।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग