8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तराजू लेकर सब्जियां तोल रहे धर्मेंद्र, खेत में उगे टमाटर-बैंगन देख कर हुए खुश

तराजू लेकर सब्जियां तोल रहे धर्मेंद्र, खेत में उगे टमाटर- बैंगन देखकर हुए खुश
less than 1 minute read
Google source verification
धर्मेंद्र

धर्मेंद्र

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे खेत में उगे टमाटर, बेगन सहित अन्य सब्जियों को तोलते हुए नजर आ रहे हैं, उनके खेत में उगी इन सब्जियों को देखकर वे काफी खुश हैं, इसी के साथ में लॉक डाउन में लोगों को प्रसन्न, स्वस्थ और सुरक्षित रहने की अपील करते भी नजर आए।

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने खेत में उगी सब्जियां फल और फूल को दिखा रहे हैं, उनके खेत में ब्रोकली, बैंगन, टमाटर तोरी सहित अन्य सब्जियां उगी है। इस वीडियो में वे सारी सब्जियों को तराजू से तोल रहे हैं, धर्मेंद्र सब्जियों के साइज के साथ ही यह भी बता रहे हैं कि उन्हें तोल के देख रहा हूं कि आज कितनी ज्यादा सब्जियां हुई है, लॉक डाउन के दौरान उन्हें अपने फार्म हाउस पर रहकर ही इस प्रकार के काम करने में काफी आनंद मिलता है। वह हमेशा खेत और फार्म हाउस से जुड़े हैं, और उन्हें यह सब करना काफी अच्छा लगता है।

इससे पहले भी धर्मेंद्र ने फूलों की खेती का एक वीडियो शेयर कर लिखा था "किसान को ऐसा ही ख्वाब सजाने चाहिए" यह सब मालिक की मेहर और आप सब की दुआओं का नतीजा है। दुआ करता हूं आप सभी की हरे भरे रहें, लव यू ऑल।