2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dharmendra इस एक्ट्रेस को दे बैठे थे दिल, हेमा मालिनी नहीं थी पहली पसंद!

Dharmendra News: एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) भले ही धर्मेंद्र की पत्नी हों, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा से पहले 'ही-मैन' बॉलीवुड की इस ब्यूटी क्वीन के दीवाने थे।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Apr 08, 2024

dharmendra fell in love with meena kumari before getting married to hema malini reports say bollywood news

बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपने लव अफेयर्स के लिए भी चर्चा में रहे हैं। एक्टर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ न सिर्फ अफेयर में रहे बल्कि दोनों ने शादी भी की। हेमा और धर्मेंद्र के प्यार के किस्से तो सभी जानते हैं, लेकिन उनसे पहले धर्मेंद्र एक सुपरहिट एक्ट्रेस से भी मिले थे। इस एक्ट्रेस की खूबसूरती के 'ही-मैन' दीवाने हो गए और उनके प्यार में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाए थे।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी से रिश्ता जोड़ने से पहले धर्मेंद्र एक फेमस एक्ट्रेस से प्यार करते थे। उस एक्ट्रेस का नाम मीना कुमारी हैं जो की धर्मेंद्र से पहले बॉलीवुड में कदम रख चुकी थीं। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा बन चुकी थीं। धर्मेंद्र जब पहली बार मीना कुमारी से मिले तभी उनके दीवाने बन गए।


यह भी पढ़ें: Pushpa 2 का टीजर हुआ रिलीज, यहां देखिए पुष्पराज का महिला वाला अवतार



धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने 'काजल', 'फूल और पत्थर', 'मझली दीदी', 'पूर्णिमा' और 'बहारों की मंजिल' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया।


OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें



रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र-मीना की मुलाकात ऐसे समय में हुई थी जब एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव चल रहे थे। इस दौरान एक्ट्रेस को धर्मेंद्र से इमोशनल सपोर्ट मिला था। वहीं, स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री काफी हिट रही और दर्शकों को यह जोड़ी बहुत पसंद भी आई।

Story Loader