21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा…तालिया पीटने को मजबूर करेंगे ‘धुरंधर 2’ के ये 10 धमाकेदार डायलॉग

Dhurandhar The Revenge Powerful Dialogues: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। चलिए जानते हैं इस फिल्म से जुड़े वो पावरफुल डायलॉग्स जिनकी वजह से थिएटर में खूब तालियां बज रही हैं।

3 min read
Google source verification
Dhurandhar The Revenge Powerful Dialogues

Dhurandhar The Revenge Powerful Dialogues (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar The Revenge Powerful Dialogues: एक्शन, देशभक्ति और जासूसी के रोमांच से भरपूर फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म का एक्शन ही नहीं बल्कि इसके डायलॉग्स भी लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं। खास तौर पर रणवीर सिंह और आर माधवन की दमदार अदायगी ने संवादों को और प्रभावशाली बना दिया है।

फिल्म के डायलॉग्स का अलग ही क्रेज (Dhurandhar The Revenge Powerful Dialogues)

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बदले की कहानी, अंडरवर्ल्ड का खेल और जासूसी मिशन के बीच ऐसे संवाद सुनने को मिलते हैं जो थिएटर में सीटियां और तालियां बजवाने पर मजबूर कर देते हैं। दर्शकों के बीच खास तौर पर कुछ संवादों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

थिएटर में गूंज रहे ‘धुरंधर 2’ के ये दमदार डायलॉग

'इस जन्म में फैमिली फर्स्ट यारा, अगले जन्म में देश को भी संभाल लूंगा।'

'बदला लेना आसान नहीं होता, दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है और वो ईंधन हर किसी के पास नहीं होता'

'मेरे अंदर देश के लिए जो प्यार था वो खत्म हो गया है, मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं हैं'

'हम मर्द हैं जसकीरत, पैदा होने से मरने तक हमारा फर्ज़ है लड़ना'

'इस दुनिया में हर किसी की कीमत होती है, वफादार की थोड़ी ज़्यादा'

'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा'

'जिंदा रखके तड़पाने में जो मज़ा है वो मौत में कहां!'

'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'

'रो क्यों रहा है लाले तूने सुना नहीं जहां दर्द है, वहां दर है'

'हिंदुस्तानी काफिर का सिर काटकर मुशर्रफ के दस्तरख्वान पर रखा था मेजर इकबाल ने खुदा कसम, अब एक और'

'हिंदुस्तानी सर काटकर मुरीदके के मीनार से लटकाऊंगा'

इन डायलॉग्स ने फिल्म के हर अहम सीन को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है। खासकर देशभक्ति से जुड़े संवादों पर दर्शकों का जोश चरम पर पहुंच जाता है।

‘बड़े साहब’ और अंडरवर्ल्ड स्टाइल के डायलॉग्स ने भी जीता दिल

फिल्म में सिर्फ मुख्य किरदार ही नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल निभा रहे कलाकारों के संवाद भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। संजय दत्त जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म के प्रभाव को और मजबूत बनाया है। इसके अलावा फिल्म के कुछ और चर्चित डायलॉग भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं-

'हमसे दुश्मनी करने से पहले, अपनी औकात देख लिया कर… क्योंकि हम हिसाब नहीं रखते, सीधा हिसाब कर देते हैं'

'इस शहर में डर दो तरह का होता है… एक जो लोग महसूस करते हैं, और दूसरा जो मैं पैदा करता हूं'

'नाम सुनकर नहीं, काम देखकर पहचान बनती है… और मेरा काम ही मेरा नाम है'

'हम वहां खड़े होते हैं, जहां से खेल शुरू होता है… और खत्म भी'

'खामोशी को कमजोरी मत समझ… यही खामोशी तूफान बनती है'

'यहां फैसले कोर्ट में नहीं… मेरी नजरों से होते हैं'

'जब अपनों से चोट लगती है… तो दर्द दुश्मनों से ज्यादा होता है'

'जो मेरे खिलाफ खड़ा होता है, वो ज्यादा देर खड़ा नहीं रहता'

रिलीज के साथ ही कमाई का नया रिकॉर्ड

19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ ने अपने प्री-पेड प्रीव्यू से ही शानदार कमाई के संकेत दे दिए थे। ओपनिंग डे पर दोपहर तक ही फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे साफ हो गया कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है। यही वजह है कि फिल्म का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसके डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल रील्स और स्टेटस का हिस्सा बन चुके हैं।