
Elvish Yadav-Rahul Yadav Fazilpuria New Case
Elvish Yadav-Rahul Yadav Fazilpuria New Case: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को बादशाहपुर थाना पुलिस ने एल्विश यादव और हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं।
32 बोर गाना महज कुछ माह पहले ही आया था। जिसमें एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया (Elvish Yadav and Rahul Yadav Fazilpuria) गले में दुर्लभ प्रजाति के सांपों डालकर डांस करते नजर आए थे। तब ‘पीपल फॉर एनिमल’ एनजीओ की तरफ से सौरभ गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर ली।
ये भी पढ़ें: Ravi Kishan ने अद्भुत स्टाइल में दोनों हाथों से बजाया डमरू, ‘मसान होली’ वाली वीडियो वायरल
गुरुग्राम अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए दो दिन पहले फाजिलपुरिया व एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन पर सांपों को अवैध रूप से प्रयोग और वन्यजीवों के प्रति कू्ररता सीआरपीसी की धारा 156(3) के साथ आईपीसी की धारा 294 के तहत शनिवार केस दर्ज कर लिया।
Published on:
30 Mar 2024, 7:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.