scriptमराठी बोलकर Sagarika Ghatge के परिवार वालों को किया था जहीर खान ने इम्प्रेस, जानिए पूरी लव स्टोरी | Happy Birthday Sagarika Ghatge: Zaheer Khan and Sagarika love story | Patrika News

मराठी बोलकर Sagarika Ghatge के परिवार वालों को किया था जहीर खान ने इम्प्रेस, जानिए पूरी लव स्टोरी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2021 10:16:56 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी है काफी दिलचस्प
मराठी बोलकर जहीर खान ने सागरिका के पेरेंट्स को मनाया

sagarika_ghatge.jpg

Sagarika Ghatge Zaheer Khan Love Story

नई दिल्ली: फिल्मी जगत और क्रिकेट जगत का गहरा नाता है। मैदान पर बोलर की गेंद पर चौके-छक्के लगाने वाले क्रिकेटर्स अक्सर बॉलीवुड हसीनाओं के प्यार में क्लीन बोल्ड हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ। सागरिका फिल्म ‘चक दे इंडिया’ जैसी सुपरहिट फिल्म से काफी पॉपुलर हुई थीं। फिल्म में सागरिका ने प्रीति सबरवाल की भूमिका निभाई थी। 8 जनवरी को सागरिका अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको बताते हैं सागरिका और जहीर खान की लव स्टोरी के बारे में-
https://twitter.com/hashtag/engaged?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सागरिका घाटगे और जहीर खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी और सागरिका की आपस में जान पहचान थी। उनके जरिए ही जहीर और सागरिका का मिलना हुआ था। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
Irrfan के जन्मदिन के मौके पर पत्नी सुतापा ने लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- अब एक रात अगर कम जिए तो…

साल 2017 को जहीर खान ने आईपीएल सीजन के दौरान सागरिका को प्रपोज किया था। सागरिका ने बताया था कि उनके लिए वह काफी हैरान करने वाली बात थी। इसके बाद दोनों ने गोवा में जाकर सगाई की थी। वहीं, सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे जहीर ने उनके पेरेंट्स को शादी के लिए मनाया था। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में हर एक सदस्य खेल का फैन है। ऊपर से जहीर खान बहुत अच्छी मराठी भी बोल लेते हैं।
पति विराट कोहली के साथ लंच डेट पर निकलीं Anushka Sharma, तस्वीरें हुईं वायरल

https://twitter.com/TeamSagarikaG/status/936524307848511488?ref_src=twsrc%5Etfw
चूंकि सागरिका एक मराठी फैमिली से हैं तो उनकी मां को जहीर की ये बात काफी पसंद आई। जिसके बाद 23 नवंबर साल 2017 को जहीर और सागरिका ने कोर्ट मैरिज की। सागरिका ने चक दे इंडिया के अलावा 2012 में फिल्म रश में भी काम किया है। रश फिल्म में उनके साथ इमराम हाशमी लीड रोल में थे।
https://twitter.com/hashtag/Mahi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो