26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Har Funn Maula Song Out: आमिर खान और एली एवराम के बीच दिखी हॉट कैमिस्ट्री, देखें वीडियो

आमिर खान और एली एवराम का गाना 'हरफन मौला' हुआ रिलीज आमिर और एली के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री के लोग हुए दीवाने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 10 Mar 2021, 3:09 PM IST

har_funn_maula.jpg

Har Funn Maula Song Out

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान का गाना 'हरफन मौला' (Har Funn Maula) रिलीज हो गया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस एली एवराम नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। कुछ ही देर में इस गाने पर छह लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

आमिर के लुक ने जीता दिल

गाने में आमिर खान और एली एवराम की जोड़ी काफी शानदार लग रही है। दोनों के बीच एक रोमांटिक कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं, आमिर का लुक भी स्टनिंग लग रहा है। लोग कमेंट कर आमिर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वो अपनी उम्र से काफी यंग दिख रहे हैं। गाने में आमिर के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू जैकेट, शर्ट और ब्राउन ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। वहीं, एली ने शिमरी ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। एली के साथ आमिर की जोड़ी खूब जच रही है।

यह भी पढ़ें: Saina Trailer: वुमेन्स डे पर साइना नेहवाल की बायोपिक के ट्रेलर ने दिया खास मैसेज, परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग के कायल हुए फैंस

विशाल ददलानी ने दी अपनी आवाज

'हरफन मौला' गाने का तीन दिन पहले टीजर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं, विशाल ददलानी और जारा खान ने गाने को अपनी आवाज दी है। 'हरफन मौला' गाना फिल्म 'कोई ना जाने' का है। इस फिल्म को उनके दोस्त अमीन हाजी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से अमीन डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर Kareena Kapoor ने साझा की छोटे बेटे संग खूबसूरत तस्वीर, मैसेज में वूमेंस के लिए कही खास बात

'लाल सिंह चड्ढा' का है बेसब्री से इंतजार

आमिर खान ने इस गाने को शूट करने के लिए अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के शेड्यूल से एक छोटा सा ब्रेक लिया था। इस गाने को जयपुर में शूट किया गया था। खबर है कि 'कोई ना जाने' फिल्म में आमिर खान सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे। वहीं, बात करें आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' की तो यह क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। ये फिल्म हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में आमिर के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान लीड रोल में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग