20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका और निक की जोधपुर यात्रा शादी की लोकेशन के लिए या कुछ और, यहां जानें सच्चाई

कयास लगाए जाने लगे कि यह कपल जोधपुर में शादी रचा सकता है
2 min read
Google source verification
Priyanka and Nick

Priyanka and Nick

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अभिनेत्री अपने मंगेतर निक जोनस के साथ राजस्थान के जोधपुर पहुंची। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि यह कपल जोधपुर में शादी रचा सकता है। ये दोनों प्राइवेट जेट से जोधपुर पहुंचे थे। हालांकि सच कुछ और है। दरअसल ये दोनों यहां एक बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे थे।

करीबी दोस्त के पति के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे थे:
दरअसल प्रियंका अपने मंगेतर निक के साथ जोधपुर अपनी करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची थीं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका और निक बथर्ड बॉय सुदीप दत्त और उनकी पत्नी तमन्ना के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा,'जन्मदिन की शुभकामनाएं महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थडे लंच। मुझे खुशी है कि हमने एक साथ लंच किया। आपके अच्छे जीवन की कामना। हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहो।'

शॉपिंग की और देखा मेहरानगढ़ फोर्ट:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक को यहां एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते देखा गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने मेहरानगढ़ फोर्ट और उम्मेद भवन पैलेस की सैर भी की।

अगले साल कर सकते हैं शादी:
बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रियंका और निक की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ महीने डेट करने के बाद प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे अमरीकन सिंगर निक जोनस से अगस्त में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद से ही इनकी शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। पहले बताया जा रहा था कि ये दोनों इसी साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार ये दोनों अगले वर्ष शादी कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही प्रियंका और निक की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है।