4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी वर्ल्ड कप: ऐंथम ‘जय हिंद हिंद जय इंडिया..’ टीजर रिलीज, वीडियो में नजर आए रहमान और शाहरुख

टूर्नामेंट की ओपनिंग में रहमान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई मशहूर सेलेब्स शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 20, 2018

hockey world cup 2018 anthem teaser jai hind india released

hockey world cup 2018 anthem teaser jai hind india released

हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशल ऐंथम का टीजर इस रविवार को रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस ऐंथम में मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और बॉलिवुड किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इसके बोल हैं,' जय हिंद हिंद.. जय इंडिया..'। फिलहाल 46 सेंकंड का विडियो जारी हुआ है। साथ ही टीजर में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा।

इस बारे में खुद कंपोजर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विडियो को साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के ऐंथम 'जय हिंद इंडिया' का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया। शाहरुख ने हॉकी पर आधारित फिल्म 'चक दे इंडिया' में कोच की भूमिका अदा की है। '

टूर्नामेंट की ओपनिंग में रहमान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई मशहूर सेलेब्स शामिल होंगे। भारत पूल-सी में अपने अभियान का आगाज 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम भी शामिल है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग