
'Hostel Daze 3' थी Raju Srivastava लास्ट वेब सीरीज
इसी साल 21 सितंबर को बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) आज हमारे बीच नहीं है, उन्हें हार्ट अटैक आया था और वह अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहे थे और आखिर में वो मौत से अपनी जंग हार गए, लेकिन उनकी कॉमेडी और अभिनय ने लोगों का हमेशा दिल जीता। राजू ने अपने दम पर गजोधर से लेकर अभिनेता और राजनीतिज्ञ के तौर पर स्थापित किया था। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आखिरी झलक देख उनके फैंस की आंखें एक बार फिर भीग गई हैं। हाल में सीरीज 'हॉस्टल डेज सीजन 3' (Hostel Daze 3) का आज टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें राजू श्रीवास्तव की झलक देखने को मिल रही है, जिसमें वो खूब कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं।
इस सीजन में दिखेगी थर्ड इयर की कहानी
सीरीज के पहले सीजन में कॉलेज के फर्स्ट और दूसरी सीजन में कॉलेज के सैकेंड इयर की काहानी को दिखाया गया है। वहीं अब सीजन के तीसरे पार्ट में थर्ड इयर की कहानी को दिखाया जा रहा है। इस सीरीज का तीसरा सीजन 16 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस सीरीज का अभिनव आनंद ने निर्देशित किया है।
यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने Gautam-Soundarya ने की ये 'गंदी हरकत'! Abdu-Shiv ने उड़ाई खिल्ली बोले - बाथरूम में दोनों...
फैंस कमेंट्स कर रहे कॉमेडियन को याद
वहीं जारी किए गए टीजर पर उनके फैंस कमेंट्स कर उनको याद भी कर रहें और कमेंट्स कर सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं।जारी किए गए टीजर पर एक यूजर ने लिखा कि ‘इस टीजर में को देखते ही मुझे गूजबंप्स आ गए। वो भारत के पहले स्टैंडअप कॉमेडियन थे'। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'ये देखकर अच्छा लग रहा है कि राजू श्रीवास्तव इस शो में होंगे'।
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘परदेस’ से Salman Khan और Madhuri Dixit का क्या है कनेक्शन?
Updated on:
9 Nov 2022, 9:54 AM IST
Published on:
9 Nov 2022, 9:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.