5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हाउसफुल4’ के सेट पर महिला जूनियर आर्टिस्ट को जब इस शख्स ने गलत तरीके छुआ…

पीड़ित महिला ने उस आरोपी को सजा मिलने की गुहार लगाई और इंटरव्यू के दौरान कहा कि उसने घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 27, 2018

victim

victim

मीटू कैपेंन से महिलाओं ने अपनी-अपनी बातें रख रही हैं। हाल ही में अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'हाउसफुल4' के सेट पर महिला जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ के मामला सामने आया था। इस पर महिला ने एक इंटरव्यू दिया और अपने साथ घटित घटना को बताया कि सेट पर एक शख्स ने उन्हें पीछे आकर धकेलते हुए उन्हें गलत तरीके छुआ। इसके साथ ही उस आर्टिस्ट ने बताया कि उसे पुलिस में केस दर्ज कराने लिए अक्षय कुमार ने कहा था। घटना के तुरंत बाद अक्षय और रितेश दोनों लोग उसके पास आए और बोले की वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। डांसर ने बताया कि वो घटना के बाद काफी परेशान हो गई थी।

पीछे से आकर गलत तरीके से छुआ

महिला आर्टिस्ट ने बताया कि शूटिंग के दौरान कुछ देर का ब्रेक मिला था। जिसके बाद वह सेट पर बैठी हुई थी। तभी पवन शेट्टी और सागर नाम का शख्स अपने 4 साथियों के साथ पहुंचा और मेरी साथी को जबरदस्ती वहां से ले जाने की कोशिश करने लगा। यहां तक कि उसने उन्हें धमकाया भी। डांसर ने कहा कि जब उन्होंने उस शख्स को रोकने की कोशिश की तो शेट्टी ने उसे पीछे धकेलते हुए गलत तरीके से छुआ।

महिला ने लगाई गुहार

पीड़ित महिला ने उस आरोपी को सजा मिलने की गुहार लगाई और इंटरव्यू के दौरान कहा कि उसने घटना को लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। अब वो चाहती हैं कि जल्द से जल्द उस शख्स की गिरफ्तारी हो और उसे उसके किए की सजा मिले। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह भी बताया कि यह घटना मुंबई के चित्रकूट ग्राउंड पर शूटिंग के दौरान घटी।