
housefull 4 set molested one female dancer fir against accuse
इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म ' हाउसफुल 4' पर काले बादल छाए हुए हैं। नाना पाटेकर को फिल्म से निकालने के बाद अब शूटिंग के दौरान एक और बड़ा मामला सामने आया है। बता दें फिल्म के सेट पर 2 लोगों ने कथित तौर पर फीमेल डांसर के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद 100 से भी ज्यादा डांसर्स ने पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
दरअसल, 'हाउसफुल 4' में काम कर रही डांसर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन सेट पर घुस आए और उन्होंने उनके साथ छेड़छाड़ करी। इन में से एक आरोपी का नाम पवन शेट्टी बताया गया है। इस घटना के बाद करीब 100 डांसर्स ने अंबोली पुलिस स्टेशन जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें उस दौरान फिल्म की शूटिंग मुंबई के चित्रकूट स्टूडियो में चल रही थी। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के वक्त अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि फराह खान की 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर के फिल्म छोड़ने के बाद अब उनकी जगह कोई नए एक्टर को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राणा दग्गुबती नाना को रिप्लेस कर सकते है। फिल्म में नाना छह दिन की शूटिंग कर चुके थे। अब नए एक्टर के साथ इन छह दिनों की शूटिंग दोबारा होने की खबर सामने आ रही है।
Updated on:
26 Oct 2018 12:03 pm
Published on:
26 Oct 2018 12:03 pm
