1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल बाद होगी रिलीज इरफान खान की ये आखिरी फिल्म

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान का पिछले साल को निधन हो गया था। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था। भले ही अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 31 Dec 2021, 10:08 AM IST

14 साल बाद होगी रिलीज इरफान खान की ये आखिरी फिल्म

14 साल बाद होगी रिलीज इरफान खान की ये आखिरी फिल्म

पिछला साल बॉलीवुड के लिए काफी बुरा साबित हुआ था क्योंकि, पिछले साल के दौरान बॉलीवुड ने कई दिग्गज सितारों को खो दिया था। उन्हीं में मशहूर एक्टर इरफान खान का नाम भी सुमार है। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। फिर भी उनके चाहनेवालों को उनकी फिल्में आज भी उतनी ही पसंद आती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

इरफान खान की अदाकारी के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। भले आज वो हमारे बीच नहीं रहे हो, लेकिन अब भी उनके फैन्स उनकी फिल्म देख सकेंगे। हालांकि, यह उनकी आखिरी फिल्म होगी। जो कि आज यानी की 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। उनकी यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE 5 पर रिलीज होने वाली है। उनके फैन्स को एक बार फिर से उनके अभिनय को देखने का मौका मिलेगा।


इस फिल्म का नाम 'मर्डर एट तीसरी मंजिल 302' है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2007 में पटाया, थाईलैंड में हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान, उनके बेटे बाबिल और फिल्म के दूसरे क्रू मेंबर मरते-मरते बचे थे। दरअसल हुआ ये कि थाई क्रू ने फिल्म की युनिट को दिन ढलने के बाद हाई टाइड वेव के बारे में अलर्ट किया था। डायरेक्टर नवनीत थाईलैंड के पटाया में समंदर के बीच गाने का एक सीक्वेंस शूट करना चाहते थे। बोट पर इरफान, लकी अली और दीपल शॉ बैठकर बीच समंदर में पहुंचे ही थे कि तभी मौसम बिगड़ गया और बोट का इंजन बंद हो गया था। नेटवर्क भी नहीं था कि रेस्क्यू टीम से कॉन्टैक्ट किया जा सके। इसके बाद पूरी टीम ने जान हथेली पर लेकर 20 फीट ऊंची लहरों का सामना किया और किसी तरह बाल-बाल बची। इस बीच जब कुछ देर तक ये लोग वापस नहीं आए तो समंदर के किनारे पर मौजूद कुछ साथी दहशत में आ गए। इसके बाद वहां की लोकल रेस्क्यू टीम ने उन्हें जैसे-तैसे वहां से निकाला और किनारे पर सुरक्षित पहुंचाया गया था।

यह भी पढ़े - 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा भारतीयों ने सर्च की ये 10 फिल्में

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अग्रेजी मीडियम' थी जो कि पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों के साथ काम किया था। फिल्म में राधिका मदान उनकी बेटी के रोल में थीं और करीना कपूर भी एक अहम रोल में थीं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसके अलावा इरफान खान को ‘लाइफ ऑफ पाई’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘तलवार’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘पीकू’, ‘मकबूल’, 'नेमसेक', 'मकबूल' और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पान सिंह तोमर के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने दी अमेजिंग स्पाइडर मैन, लाइफ ऑफ पाइ जैसी अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया था।

इरफान खान ने साल 2020 में 29 अप्रैल को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे लीं। वह कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय तक विदेश में उनका इलाज भी चला लेकिन वह यह जंग हार गए। वह आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों से दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

यह भी पढ़े - क्या आप जानते हैं बॉलीवुड की उस फिल्म के बारे में जिसे बनने में लगे 23 साल?