6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वायरल वीडियो: ईशान खट्टर ने गलत जगह खड़ी की बाइक, उठा ले गई पुलिस, चालान के पैसे भरने के बाद ही गए घर

ईशान बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में लंच करने गए थे। लंच करने के बाद ईशान जैसे ही रेस्त्रां से बाहर निकले तो...
2 min read
Google source verification
Ishaan Khatter

Ishaan Khatter

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को ट्रैफिक नियम का उलंघन करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली ईशान ने अपनी बाइक नो पार्किग जोन में खड़ी कर दी थी। ट्रैफिक पुलिस ने उनकी बाइक को उठा लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।

दरअसल ईशान खट्टर ने अपनी स्पोट्र्स बाइक नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी। वो मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में लंच करने गए थे। लंच करने के बाद ईशान जैसे ही रेस्त्रां से बाहर निकले तो, देखा कि ट्रैफिक पुलिस उनकी बाइक को टो कर रही।

रिपोट्रर्स के अनुसार, बाइक छुड़ाने के लिए ईशान को 500 रुपए का चालान भी कटवाना पडा। यह पहला मौका नहीं है जब कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी मुश्किल में फंसे हों। इससे पहले सारा अली खान बाइक पर पीछे बिना हेलमेट के नजर आई थी। इससे अलावा वरुण धवन भी अपने एक फैन के साथ कार के अंदर सेल्फी खिंचवाने के कारण चालान भर चुके है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग