scriptजब इटली में पड़ी Sridevi को मार! भारत में खौल उठा Boney Kapoor का खून; फिर बेटियों को छोड़… | Janhvi Kapoor Reveal When A man hit on Sridevi in Italy his father boney kapoor to went there | Patrika News
बॉलीवुड

जब इटली में पड़ी Sridevi को मार! भारत में खौल उठा Boney Kapoor का खून; फिर बेटियों को छोड़…

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) को याद करती हैं और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से भी फैंस के साथ साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू के दौरान एक ऐसे ही घटना के बारे में बताया, जो काफी हैरान कर देने वाली थी।

नई दिल्लीNov 17, 2022 / 04:47 pm

Vandana Saini

जब इटली में पड़ी Sridevi को मार! भारत में खौल उठा Boney Kapoor का खून

जब इटली में पड़ी Sridevi को मार! भारत में खौल उठा Boney Kapoor का खून

बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, गाने और उनकी कई सुने-अनसुने किस्से उनकी यादों को हमेशा ताजा रखते हैं। ऐसे में उनकी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी अक्सर ही अपनी मां को याद करती रहती हैं और हमेशा उनसे जुड़े दिलचस्प और यादगार किस्से उनके फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल में अपनी फिल्म ‘मिली’ (Mili) के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने अपनी मां के कई किस्सों को याद किया, जिनको उन्होंने अपने और दिवंगत श्रीदेवी के फैंस के साथ साझा किया। हाल में जाह्नवी ने श्रीदेवी से जुड़ी एक ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अंजान शख्स ने श्रीदेवी पर उठा दिया था हाथ

अपने एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी से जुड़ा एक हैरान और परेशान कर देने वाला किस्सा सभी के साथ साझा किया था। उन्होंने बताया कि ‘एक बार उनकी मां इटली में थीं। जहां एक शख्स ने उनपर ऊपर हाथ उठा दिया था’। जाह्नवी ने आगे बताया कि ‘जब इसकी जानकारी उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) को मिली तो वो गुस्से से आग बबूला हो गए थे’।

श्रीदेवी के साथ कुछ ऐसा हुआ था

जाह्नवी कपूर ने इस किस्से के बारे में बात करते हुए विस्तार से बताया कि ‘एक बार उनकी मां श्रीदेवी अपने चेन्नई वाले घर के लिए कुछ दोस्तों के साथ इटली के एक शॉप में फर्नीचर खरीदने के लिए गई हुई थीं। तभी वहां पर एक इटैलियन आदमी ने उन पर हाथ उठा दिया था। उस वक्त श्रीदेवी को कुछ समझ नहीं आया कि ये उनके साथ क्या हो गया? वे स्तब्ध रह गई थीं’।

यह भी पढ़ें

‘Drishyam’ को लेकर ऐसा सोचती थीं ‘विजय सलगांवकर’ की छोटी बेटी Mrunal Jadhav

sridevi_1.jpg

हमे घर पर अकेला छोड़….

जाह्नवी कपूर ने आगे बताया कि ‘ऐसा होने के बाद श्रीदेवी के दोस्तों ने उनके पिता बोनी कपूर को कॉल करके पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उनको खूब गुस्सा आया और वो उसी वक्त हमे यानी जाह्नवी और खुशी को छोड़कर फ्लाइट से तुरंत श्रीदेवी के पास इटली पहुंच गए थे’। बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी की दुबई में निधन हो गया था।

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात

वहीं अगर जाह्नवी कपूर केवर्क फ्रंट की बात की जाए तो, उनकी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इस लिस्ट में मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. and Mrs. Mahi) भी शामिल है, जिसके लिए जाह्नवी इन दिनों राजकुमार राव (Rajkummar Rao) के साथ शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा जाह्नवी, वरुण के साथ फिल्म बवाल (Bawaal) में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

मां तो मिडल क्लास लगती है… ‘अनुपमा’ फेम Muskan Bamne की मां को ट्रोलर ने कहा ऐसा

https://youtu.be/F9rnpoAwNsE

Home / Entertainment / Bollywood / जब इटली में पड़ी Sridevi को मार! भारत में खौल उठा Boney Kapoor का खून; फिर बेटियों को छोड़…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो