नई दिल्लीPublished: Aug 02, 2021 12:51:26 pm
Shweta Dhobhal
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद के परिवार और बॉन्डिंग को लेकर खास बातचीत की। दोनों ने बताया कि कैसे अब परिवार एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहा है।साथ ही अर्जुन-जान्हवी ने मां श्रीदेवी के होने से पहले के रिश्तों पर भी बात की।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने बेहद ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर बुरी तरह से टूट गई थीं। उनके इस मुश्किल समय में उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर ने उनका खूब साथ दिया। जब तक श्रीदेवी थी तब तक अर्जुन कपूर और उनकी बहन ने उनसे दूरी बनाकर रखी। मां के जानें का दर्द अर्जुन कपूर बखूबी जानते थे, इसलिए वो मुश्किल घड़ी में जान्हवी और खुशी का सहारा बने। अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों संग उनके रिश्तों को लेकर एक इंटरव्यू में खुलकर बातचीत की थी।