साथ ही फिल्म में पुरानी ‘एक विलेन’ (Ek Villain) के कुछ आइकोनिक सीन्स को भी दोहराया गया है, जिसको देखने के बाद दर्शकों की पुरानी फिल्म की यादें भी ताजा हो जाती हैं. साथ ही ट्रेलर की शुरुआत राकेश महाडकर यानी रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के चेहरे की फोटो को पुलिस हेडक्वार्टर में दिखाते हुए होती है.
इसके बाद कहानी इन चारों स्टार्स पर आती हैं, जिसके बाद इस बात का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है कि इन सभी में से असली विलेन कौन हैं, जो बार-बार मास्क में नजर आ रहा है? वहीं ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को देखने के लिए लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई है.