पोस्ट में लकी अली ने लिखा है कि 'एक शख्स की हत्या पूरी मानवता की हत्या करने के समान है. प्लीज उन पर मुस्लिम सजा थोंपे. ठीक उसी तरह से जैसे उन्होंने इस्लाम के नाम पर गुनाह किया है'. वहीं उनके इस पोस्ट पर काफी लोनों ने अपने रिएक्शन दिए हैं, जिसके बाद हर कोई कन्हैया लाल के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है.
बता दें कि लकी अली के अलावा कंगना रनौत, गौहर खान, रणवीर शौरी, अनुपम खेर, देवोलीना भट्टाचार्जी, स्वरा भास्कर, केआरके समेत कई सेलेब्स ने अपनी बात रखी हैं और अपने गुस्सा जाहिर किया है. सभी सेलेब्स ने धर्म के नाम पर की गई इस हत्या की आलोचना की है.