शाहरुख ने आगे कहा था कि 'मैं इस मामले में थोड़ा अलग हूं. आपको बहुत सारे लोग मेरी तरह ऐसे नहीं मिलेंगे, जो देर रात तक शूटिंग करना पसंद करते हों'. बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्मों 'पठान', 'जवान', 'डंकी' और 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार भी अपनी फिल्मों ‘रक्षाबंधन’ ‘राम सेतु’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सेल्फी’, ‘गोरखा’ और ‘हेरा-फेरी 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं और दोनों के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.